@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त 2021)
अफगानिस्तान से बड़ी खबर आ रही है यहाँ राजधानी काबुल के हवाई अड्डे पर एक बड़ा धमाका हुआ जिसमें भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है। पेंटागन ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। धमाके के बाद वहाँ खून से लथपथ लोगों को देखा गया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
बता दें कि इस एयरपोर्ट पर हमले की आशंका अमेरिका समेत कई अन्य देश पहले ही जता चुके थे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि है कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा है कि इसमें कितने लोग हताहत हुए हैं। काबुल एयरपोर्ट पर विभिन्न देशों के लोग इकट्ठा थे जो कि अपने अपने देश जाने की जुगत में लगे हुये थे। अमेरिका, भारत सहित अधिकतर देश अपने नागरिकों के साथ इन लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







