Breaking News

पंकज सिंह बीएसएफ के नये महानिदेशक नियुक्त, उनके पिता भी रह चुके हैं इस पद पर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त, 2021)

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नये महानिदेशक नियुक्त किये गए हैं। यह पद करीब तीन दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह संभाल चुके हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी सिंह वर्तमान में बल के नयी दिल्ली मुख्यालय में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह 31 अगस्त को बल के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती देश की 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की रक्षा करता है। बीएसएफ में करीब 2.65 लाख कर्मी हैं।

पंकज सिंह (58) आईपीएस अधिकारी एवं आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल की सेवानिवृत्ति के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे, जो गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के बाद बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त बना दिया गया था।

सिंह के पिता एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने भी पूर्व में सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया है। उन्हें कई पुलिस सुधार लाने के लिए जाना जाता है और साथ ही उन्हें 1993-94 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

   

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-