@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2021)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तीन मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका लखनऊ के पीजीआई में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है। कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे।
बता दें कि बाबरी मस्जिद जब ढहाई गई थी तब वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। और उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। कल्याण सिंह समाजवादी पार्टी के साथ भी रहे। मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीजीआई रवाना हो गये हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







