Breaking News

काशीपुर :आप नेता दीपक बाली ने मचायी फिर विरोधी दलों में खलबली, ठीक साढ़े ग्यारह बजे

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अगस्त 2021)

काशीपुर । आपको याद होगा कि जब अरविंद केजरीवाल राजनीति में आये थे तो उससे पहले उन्होंने तमाम घोटालों को उजागर कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। विरोधी दलों ने अरविंद केजरीवाल को पहले तो इग्नोर किया लेकिन आज अरविंद केजरीवाल रिकार्ड सीटें हासिल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। विरोधी दल राजनीति के इस मजबूत स्तंभ को गिराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अंगद के पैर की तरह अरविंद केजरीवाल टस से मस नहीं हो रहे।

इधर काशीपुर में आप नेता दीपक बाली भी उसी राह पर चलते हुए स्थानीय विरोधी दलों कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती बन कर सामने खड़े हैं। हालांकि दोनों ही दलों के नेता दीपक बाली को अपने मुकाबले में नहीं मान रहे। आज फिर दीपक बाली ने एक महत्वपूर्ण घोषणा कर खलबली मचा दी है। साढ़े ग्यारह बजे दीपक बाली एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करने की घोषणा की है। न केवल प्रेस कांफ्रेंस वरन फेसबुक पर लाइव भी करेंगे। 

अपने आफिसियल फेसबुक पेज पर जैसे ही दीपक बाली ने यह लिखा कि आज दोपहर साढ़े ग्यारह बजे एक अतिमहत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा हूँ तो लोग इंतजार में हैं कि इस बार कौन से ज्वलंत मुद्दे पर और किस नेता या किस दल या किस विभाग को की घेरेबंदी करने जा रहे हैं दीपक बाली? 

   

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-