Breaking News

काशीपुर: आप नेता दीपक बाली तोड़ रहे “यसमैन” परंपरा को

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2021)

देहरादून /काशीपुर । काशीपुर में तमाम दिग्गज राजनेताओं की कर्मभूमि रही है। देश व प्रदेश में यहाँ के राजनेता चर्चा में रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता देश व प्रदेश में अपनी वह पैठ नहीं बना पाये। प्रदेश और देश के नेतृत्व के समक्ष अपनी कोई खास छाप नहीं छोड़ पाये। या यूँ कहें कि स्थानीय नेता अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के यस मैन बन कर रह गये। जिसका परिणाम काशीपुर को विकास की दौड़ से बाहर कर दिया गया।

लेकिन इसके विपरीत अब काशीपुर से दीपक बाली एक नयी उम्मीद बन कर उभरे हैं। कहना गलत न होगा कि थोड़े ही समय में दीपक बाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की पसंद बन गये हैं। उनके बढ़ रहे राजनीतिक कद का काशीपुर को लाभ मिलेगा।

आम आदमी पार्टी ने भी आज उन्हें देहरादून में हुए अरविंद केजरीवाल के रोड शो में उन्हें अरविंद केजरीवाल के बराबर में खड़ाकर जता दिया कि दीपक बाली का उत्तराखंड की राजनीति में एक अहम रोल है। यदि पार्टी सत्ता में आई तो प्रदेश की सत्ता में उनका ऊंचा कद होगा और उनके इसी ऊंचे राजनीतिक कद से न सिर्फ उत्तराखंड का बल्कि काशीपुर का लंबे अरसे से रुका पड़ा विकास भी तेजी से दौड़ेगा।

   

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-