Breaking News

हादसा: दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त, 2021)

अजमेर- ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर से हुआ।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह यह हादसा अजमेर के आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। सीमेंट के थैले लेकर जा रहा ट्रक सड़क डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। इससे ट्रकों में आग लग गई और दोनों ट्रक के ड्राइवर व खलासी जिंदा जल गए।

   

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-