Breaking News

भीषण गर्मी से परेशान हैं, तो राहत दे सकती है ये खबर

 

शब्ददूत ब्यूरो 

भीषण गर्मी के दौरान हर किसी को मानसूनी बारिश का इंतजार रहता है। क्या है मानसून की स्थिति, कब बरसेंगे मेघ?

मानसून पहले से ही पूर्वी उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उन्नत है और पूर्वी उत्तराखंड का बहुत कम हिस्सा भी 25 जून तक मॉनसून के अंतर्गत आ पाया  है।
वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी और मुक्तेश्वर से होकर गुजर रही है।
उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने से पहले मॉनसून की चाल ठप सी पड़ गई है और कम से कम अगले 5-6 दिनों के दौरान इसमें कोई प्रगति होने की संभावना नहीं है।30 जून तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक ताजा “कम दबाव के क्षेत्र” के बनने की उम्मीद है। जिसके अंतर्देशीय स्थानांतरित होने के साथ ही मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा और वर्तमान विश्लेषणों के अनुसार, प्रणाली ओडिशा-छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से होकर गुजर सकती है। निम्न प्रणाली उत्तरी भारत को शायद सीधे तौर पर प्रभावित न करे लेकिन यह क्षेत्र में बारिश और गरज लाने में सक्षम होगी इसलिए उत्तर भारत में मानसून की प्रगति एक बार फिर से शुरू होगी।

 उत्तरी भारत के शहरों और राज्यों के लिए मानसून के शुरुआत की सम्भवतः तिथियां: –

3 जुलाई (+/- 1 दिन): लखनऊ, कानपुर, झांसी, बरेली।
(केंद्रीय उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सहित पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मॉनसून के शुरुआत की उम्मीद)

• 5 जुलाई (+/- 2 दिन): दिल्ली एनसीआर/ चंडीगढ़/शिमला।
(उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाकों के साथ साथ पूर्वी केंद्रीय हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून की शुरुआत घोषित की जा सकती है)

• 6 जुलाई(+/- 2 दिन): जयपुर, हिसार, अमृतसर, लखनऊ।
(हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की शुरुआत घोषित हो सकती है)

• 8 जुलाई (+/- 2 दिन): जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर।
(मॉनसून की शुरुआत मध्य और उत्तर राजस्थान के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में होने की संभावना है)

• 15 जूलाई तक: जैसलमेर।
(पश्चिमी राजस्थान तक मॉनसून की पहुँच और 15 जुलाई तक पूरे भारत में छा जाने की उम्मीद)।

मॉनसून के आगमन की यह तिथियां सिर्फ संभावित है। यह पूर्वानुमान केवल वर्तमान मौसमी आँकलनो को मद्देनजर रखते हुए किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले: किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कौन दोषी साबित हुआ और किसे हुई सजा?

🔊 Listen to this @विनोद भगत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दस वर्षों (2004–2014) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-