Breaking News

भारत में अब विदेशी नागरिक भी लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त, 2021)

केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब विदेशी नागरिक भी भारत में कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए CoWin पोर्टल पर पंजीकृत होने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

अब विदेशी नागरिक जो भारत में रह रहे हैं कि वो CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण के मकसद से अपने पासपोर्ट को पहचान दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते हैं। एक बार जब वो इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे, तो उन्हें टीकाकरण के लिए एक स्लॉट मिल जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भारत में रह रहे हैं, खास तौर पर महानगरों में। इन क्षेत्रों में ज्यादा जनसंख्या घनत्व की वजह से कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना ज्यादा है। ऐसी घटना की किसी भी संभावना का मुकाबला करने के लिए, सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करना महत्वपूर्ण है। ये पहल भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

 

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-