@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2021)
देहरादून । शासन ने देर रात जारी एक आदेश में कई पीसीएस के तबादले किये हैं। ऊधमसिंहनगर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पीसीएस हरीश चंद्र कांडपाल ऊधमसिंहनगर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे।
सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा जारी आदेश में अपर सचिव उदयराज सिंह के दायित्वों में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें अपर सचिव गन्ना व चीनी का भी दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी, प्रशासन ऊधमसिंह नगर का दायित्व दिया गया है। वहीं, जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा का तबादला चमोली से ऊधमसिंह नगर किया गया है। कुंभ मेला के उप जिलाधिकारी दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर राकेश चंद्र तिवारी का तबादला बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर किया गया है। डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का तबादला नैनीताल से देहरादून और डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी का तबादला रुद्रप्रयाग से हरिद्वार किया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal






