
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के युवा पुत्र की एक दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना बीती रात्रि बरेली के नजदीक हुई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के छोटे पुत्र अंकुर पांडेय गोरखपुर में किसी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बरेली के समीप उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी गाड़ी में उनके मित्र मुन्ना गिरी भी थे। समाचार है कि उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।
दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। और शिक्षा मंत्री के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले पहुंच रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal