Breaking News

टोक्यो ओलंपिक: कांस्य पदक जीतकर लवलीना ने दोहराया इतिहास, ऐसा करने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (4 अगस्त, 2021)

भारत की लवलीना बोरगोहेन को टोक्यो ओलंपिक की महिला मुक्केबाजी की 69 किग्रा स्पर्धा में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

लवलीना बोरगोहेन भारत की केवल तीसरी बॉक्सर बनी हैं जिनके नाम ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल दर्ज है। इसके अलावा वो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत को मेडल दिलानी वाली केवल दूसरी महिला बॉक्सर हैं। लवलीना से पहले ऐसा कमाल सिर्फ मैरी कॉम ने किया था।

असम की 23 वर्षीय लवलीना बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। लवलीना के हार के साथ ही टोक्यो में भारतीय बॉक्सिंग का सफर खत्म हो गया है।

 

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-