Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में स्कूल खोलने के आदेश में हुआ आंशिक संशोधन

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जुलाई 2021)

देहरादून। उत्तराखंड में स्कूल खोलने को लेकर आज फिर कुछ बदलाव किया गया है। शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

संशोधन के अनुसार अब 9 वीं से 12 वीं  तक के छात्र-छात्राओं के लिए पहले चरण में स्कूलों को खोला जाएगा। और  कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे।

स्कूल खुलने का दूसरा चरण आगामी 16 अगस्त से शुरू होगा। यानी 16 अगस्त से स्कूलों को खोला जाएगा। स्कूलों को खोलने को लेकर भी इस समय निर्धारित कर दिया गया है 9वीं से बारहवीं तक के बच्चे केवल 4 घंटे पढ़ाई करेंगे वही 16 तारीख से जब छठी से आठवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे तो वहां केवल 3 घंटे पढ़ाई कराई जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों को खोले जाने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की एसओपी तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी।

 

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-