Breaking News

200 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज़ धोखाधड़ी केस में गुरुग्राम के एम्बिएन्स मॉल का मालिक गिरफ्तार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 जुलाई, 2021)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गहलोत पर 200 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोप है कि राज सिंह ने रिहायशी जमीन पर मॉल का निर्माण कराया। उसे दिल्ली की ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से ईडी आरोपी का रिमांड लेगी।

इससे पहले ईडी ने बैंक फर्जीवाड़ा मामले में एंबिएंस ग्रुप के सात ठिकानों पर छापे मारे थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज सिंह गहलोत के आवासीय परिसर सहित दिल्ली में सात जगह छापेमारी की थी। जिन ठिकानों पर छापे मारे गए थे, उनमें अमन हॉस्पिटैलिटी व एंबिएंस ग्रुप की अन्य कंपनियों के कार्यालय परिसर व अन्य कंपनी अधिकारियों के ठिकाने शामिल हैं।

 

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-