Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून सहित पांच जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई, 2021)

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई दिनों से हो रही बारिश से राज्य के कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने फिर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांचों जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही बारिश जारी है। बारिश के चलते मलबा आ जाने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी भारी बरसात और भूस्खलन के चलते जगह-जगह अवरुद्ध है।

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-