Breaking News

बड़ी खबर उत्तराखंड से :तो कर्नल अजय कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा, मनीष सिसोदिया ने दिये संकेत

शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2021)

देहरादून । आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यहाँ रुड़की में दिल्ली रोड पर एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते समय यह संकेत दिये।

हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने सीधे कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया लेकिन उन्होंने उत्तराखंड की जनता से एक सवाल पूछा कि क्या कर्नल अजय कोठियाल जैसा व्यक्तित्व उत्तराखंड का मुख्यमंत्री होना चाहिए। मनीष सिसोदिया अभी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के संगम बिहार के विधायक व उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया तथा कर्नल अजय कोठियाल भी मौजूद हैं। 

Check Also

हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा का सबसे बड़ा हासिल: कांग्रेस की राजनीति को झकझोरना, रावत बनाम भाजपा 2027 में

🔊 Listen to this @विनोद भगत हरीश रावत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-