@शब्द दूत ब्यूरो 20 जुलाई 2021)
नैनीताल । कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर वजून के निकट एक कार पर बोल्डर गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।
गुड़गांव निवासी हनुमंत तलवार अपनी कार संख्या एच आर 26 सी डब्लू 0789 से नैनीताल घूमने आ रहे थे कि बजून के पास उनकी कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा जिसकी वजह से गाड़ी चकनाचूर हो गयी और हनुमंत तलवार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकी उनकी पत्नी मीना तलवार की गर्दन में गंभीर चोटें आईं है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह पिचकी कार से हनुमंत तलवार का शव और उनकी पत्नी मीना तलवार को निकाला। मीना तलवार को गर्दन में काफी चोट आई है। उनका प्राथमिक उपचार कर हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रेफर किया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





