Breaking News

कांग्रेस उत्तराखंड में भी पंजाब फार्मूले की तैयारी में, हो सकते हैं दो कार्यकारी अध्यक्ष

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2021)

देहरादून । पिछले एक महीने से उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाने से राज्य के कांग्रेस नेताओं में बेचैनी है। मिशन 2022 की तैयारियां भी आधी अधूरी हैं। कारण नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है।

अब इधर उत्तराखण्ड में पंजाब का फार्मूला लागू करने की सुगबुगाहट होने लगी है। नेता प्रतिपक्ष के चयन के साथ ही प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा है। संतुलन बनाए रखने के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष कुमांऊ और एक गढ़वाल से बनेगा। हालांकि अभी पार्टी सूत्रों ने इस पर कुछ खुलकर कहने से इंकार कर दिया है।

कांग्रेस के अंदरुनी सूत्रों से छनकर जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक आज ही इस पर कोई फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-