@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2021)
#विनोद भगत
काशीपुर । शहर में जहां देखो पानी ही पानी। इस समस्या को सरकारी भाषा में जलभराव कहते हैं। अब जलभराव हुआ है तो सरकारी कर्मचारियों से पहले नेताजी का निरीक्षण करना लाजिमी है… जलभराव हर साल बरसात के दौरान आता है। और कमोबेश हर बार के निरीक्षण में यह और हमारे होती है कि जलभराव कहाँ कहाँ होगा? बरसात सेे ठीक जनप्र की कवायद नहीं दिखाई देती अलबत्ता जनप्रतिनिधि व प्रशासन के अधिकारी छाता लेकर ठीक बरसात के दिनों में सक्रिय हो जाते हैं। शहर की जलभराव की समस्या का निरीक्षण करते हैं। वैसे आपको बता दें कि शहर में जलभराव की समस्या पर हर साल चिंतन उन दिनों होने लगता है जब बरसात करीब हो या निरीक्षण ठीक उस दिन होता है जब शहर में जलभराव हो रहा है। अब जलभराव नहीं होगा तो जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी आखिर निरीक्षण किसका करेंगे।
मतलब साफ है कि निरीक्षण के लिए समस्या भी दिखनी चाहिए। दरअसल जब तक प्रैक्टिकल नहीं होगा तब तक विषय को भली भांति नहीं समझा जा सकता है। और काशीपुर शहर तो प्रयोगशाला बन गया है। शासन प्रशासन के लोग यहाँ प्रयोग करते आये हैं। हालांकि शहर की कई वर्षों की गंभीर समस्या है जलभराव। वैसे जनता भी यहाँ की अधिकांश समय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों के तेज तर्रार होने का प्रमाण पत्र देती रही है। यही नहीं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करना यहां के कुछ समाजसेवियों का नित्य कर्म बन गया है। अधिकारी आये तो तड़ से उसके सम्मान में गुलदस्ते सौंपने या सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ में कसीदे गढ़ने में जुट जाते हैं। और जब अधिकारी जाता है तो उसके विदाई समारोह में उसकी तारीफ यहां के लोगों की विशेषता है। हालांकि शहर की जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों रहती है। अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि दोनों ही जानते हैं कि उन्हें सम्मानित किया ही जाना है। अपना फर्ज समझकर वह भी निरीक्षण कर लेते हैं। निरीक्षण का एक लाभ नहीं कई लाभ हैं। जनता प्रसन्न, उच्च अधिकारी प्रसन्न और सरकार प्रसन्न। जलभराव बदस्तूर जारी रहेगा शहर में और निरीक्षण भी जारी रहेगा काशीपुर में। कुछ उनके बारे में भी सोचा जाये जिनके काम न करने की वजह से हर साल ये जलभराव की समस्या मुंहबाये खड़ी हो जाती है। पिछले साल भी ऐन बारिश के समय इस समस्या पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को चिंतित होते देखा था इस शहर ने। और अगले साल फिर देखेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





