Breaking News

काशीपुर के प्रताप विर्क आम आदमी पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने, किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा, शब्द दूत से बोले विर्क, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2021)

देहरादून /काशीपुर । किसान नेता प्रताप विर्क को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में पार्टी के किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई अब प्रदेश में एक जुझारू युवा के हाथों में है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। 

बता दें कि किसान आंदोलन में काशीपुर निवासी प्रताप विर्क शुरुआत से ही बढ़ चढ़ कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आये हैं। आप के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर शब्द दूत से एक संक्षिप्त वार्ता में प्रताप विर्क ने कहा कि किसानों का हर पार्टी लंबे समय से शोषण करती आई है। किसानों के नाम पर सत्ता में पहुंची पार्टियों ने हमेशा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कम से कम किसानों की बात करती हैं। यही नहीं बिजली का बिल मुफ्त करने व किसानों को फसल क्षति पर मुआवजा बढ़ाने की बात कही है। प्रताप विर्क ने कहा कि वह किसानों की मांग हमेशा उठाते आये हैं और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी में आकर भी वह किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों का धान का पैसा अब तक नहीं मिला। ऐसे में कोई तो किसानों के लिए आगे आयेगा। उन्होंने कहा कि एक समय देश की जीडीपी में किसानों की साठ प्रतिशत भागीदारी थी आज बीस से भी कम है। एक समय ऐसा आयेगा कि किसान ज़ीरो पर पहुंच जायेगा। प्रताप विर्क ने कहा कि किसी को तो इसके लिए आगे आना होगा।

वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक तथा अरूण अरोरा भी मौजूद थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-