Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 27 तक लेकिन कई रियायतें, रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2021)

देहरादून । राज्य में कोविड कर्फ्यू आगामी 27 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है लेकिन कई रियायतें भी दी गई है। अब बाजार रात नौ बजे तक खुल सकते हैं। वहीं कहीं आने जाने के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की आवश्यकता भी नहीं है। लेकिन दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए अभी आर टी पीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता जारी रहेगी। 

उत्तराखंड सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य में अब दुकानों को रात 7 बजे की बजाय 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।  वैक्सीन की दोनों डोज वाले लोगों को हवाई मार्ग से आने पर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट से राहत दी गई है। इसके अलावा वाटर पार्क व मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

हालांकि कई पुराने प्रतिबंध अभी पूर्ववत ही रहेंगे जिसमें  शादी समारोह तथा अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़कर बाकी दिन खुल सकेंगी। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-