Breaking News

काशीपुर :शहीद हिमांशु नेगी के परिजनों को किया सम्मानित, कवि अनिल सारस्वत 31 शहीदों के परिजनों का कर चुके हैं मिशन श्रद्धांजलि में सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2021)

काशीपुर । मिशन श्रद्धांजलि के क्रम में बीते रोज शहीद हिमांशु नेगी  के घर में कवि अनिल सारस्वत ने उनके पिता हीरा सिंह एवं माता श्रीमती कमला देवी को उनके निवास स्थान ग्राम गोपीपुरा में सम्मानित किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के चेयरमैन  विजेंद्र चौधरी,  प्रमोद सिंह तोमर , प्रभाकर सारस्वत  प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संस्कार भारती, सुशील पाठक महामंत्री संस्कार भारती, शहीद की दादी सरूली देवी , भाई वीरेंद्र सिंह ,चंदन सिंह, बहन दीपा, भारतीय सेना के पूर्व जवान विक्रम दास जी, अनुज कुमार, विवेक कुमार,सोनू आदि  सम्मान के समय उपस्थित रहे। कवि अनिल सारस्वत ने बताया कि शहीद के परिजनों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, ₹2100 व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।

उन्होंने बताया कि वह अब तक  31 शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर की च हैं। अनिल सारस्वत ने कहा कि शहीद के परिजनों से मिलकर वह अनुभूति होती है वह जो केवल माता-पिता एवं ईश्वर के पैर छू कर ही मिलती हैं

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-