Breaking News

बड़ी खबर : उत्तरकाशी में बादल फटने से कई मकान ध्वस्त, गधेरे उफान पर, गांवों में घुसा पानी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई, 2021)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित मांडो गांव में रविवार रात बादल फट गया। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग लापता हो गए हैं। गांव के लोगों को मदद मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के टीम प्रभारी इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद ने बताया कि मांडो गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोगों के लापता होने की खबर है, जिन्हें तलाश करने की कोशिश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडो गांव में हुए इस हादसे में लापता होने वालों में एक शख्स और एक बच्चा भी शामिल है।

बादल फटने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और उनकी मदद से मलबे में फंसे गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मांडो गांव में के कई मकानों में पानी घुस गया है जिसके बाद दो घर ध्वस्त हो गए और तीन लोग इसके मलबे में दब गए। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगीे के मुताबिक बादल फटने से गांव में गदेरे में उफान आ गया और उससे पानी और मलबा घरों पर आ गया।

Check Also

हिस्ट्रीशीटर व हत्या आरोपी को भाजपा का जिलामंत्री बनाए जाने पर विवाद, 2008 हत्या कांड से जुड़ा नाम फिर चर्चा में

🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति इन दिनों विवादों के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-