@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2021)
आगरा। छह नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े यहाँ थाना कमला नगर इलाके में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के आफिस में धावा बोलकर साढ़े आठ करोड़ रुपये का सोना व नकदी लूट ली। सरेआम हुई डकैती की यह घटना दो बजे के आसपास की है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उनके हाथों में हथियार थे जिससे डरा धमका कर उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और वहाँ मौजूद 17 किलो सोना तथा पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। जिस जगह यह वारदात हुई उस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है।
दिन दहाड़े कमला नगर जैसे पॉश इलाके में हुई डकैती की इस वारदात से वहाँ हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। घटनास्थल के पास और कपंनी के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालें जा रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





