@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2021)
काशीपुर । क्लीन एंड ग्रीन संस्था के तत्वाधान में आज हरेला पर्व के मौके पर यहाँ ए एस पी कार्यालय के सामने वृक्षारोपण किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय चौधरी के निर्देशानुसार काशीपुर की टीम के सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान एएसपी प्रमोद कुमार एवं उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने भी टीम के साथ पौधे लगाए। दोनों अधिकारियों ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण का एकमात्र और प्रभावी उपाय बताया। उन्होंने क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर की समस्त टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अध्यक्ष सर्वेश बंसल, प्रमुख सलाहकार सुरेश शर्मा संजय चतुर्वेदी, पं राघवेन्द्र नागर, अपूर्व मेहरोत्रा, अशोक चावला, अरूण वर्मा, वीरेंद्र गर्ग, विकल्प गुड़िया, सत्यप्रकाश भटनागर, अरूण अरोरा, नीमंजीत सिंह, इंदुमान, गीता चौहान, अर्चना लोहनी, वंदना चौधरी, रुबी सपरा, प्रीती शर्मा एडवोकेट, अनामिका भटनागर तथा शालिनी शर्मा तथा सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी ने भागीदारी निभाई।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





