Breaking News

अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में रिपोर्टिंग करते हुए भारतीय फोटोग्राफर दानिश सिद्दीक़ी की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई, 2021)

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच कंधार कवरेज के लिए गए भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। दानिश की हत्या कंधार के स्पिन बोल्डक झलाके में एक झड़प के दौरान हुई थी।

दानिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्टोरी भी कवर की हुई है। इतना ही नहीं उन्हें साल 2018 में रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर फीचर फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इससे पहले भी दानिश कई बार हुए हमलों में बच गए थे।। इसी साल 13 जून को दानिश ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी भी दी थी कि वे जिस वाहन पर सवार थे, उसपर हमला हुआ था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि “मेरी किस्मत अच्छी थी की मैं बच गया।” वहीं अफ़ग़ानिस्तान पर जारी संकट की अपडेट को कैमरे में कैद करने वाले दानिश आपनी अंतिम सांस तक कोशिश में जुटे रहे।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-