Breaking News

ब्रेकिंग :खेत में युवक का सिरकटा शव मिला, हुई शिनाख्त

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2021)

बागपत।तीन दिन से दिल्ली से लापता युवक का सिरकटा शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सीमापुरी दिल्ली निवासी शहजाद (50) पुत्र गुलाम मोहम्मद शटरिंग का काम करता था। बीती 11जुलाई से वह रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की सूचना परिवार वालों ने सीमा पुरी थाने में दर्ज करा दी। आज सुबह बागपत क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मुबारकपुर के भीम सिंह के खेत मे उसका शव मिला। शव की सूचना मिलने पर खेकड़ा सीओ युवराज सिंह व थाना प्रभारी शिवप्रकाश पहुंचे और शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। मृतक के भाई इमरान ने शहजाद की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जाचं में जुटी है।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-