Breaking News

उत्तराखंड :सीएम के जनसंपर्क अधिकारियों की नियुक्ति निरस्त, 24 घंटे पहले हुई थी तैनाती

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के तीन नए पीआरओ को हटाने के आदेश भी जारी हो गए। तीन नए पीआरओ मुलायम सिंह रावत, सत्यपाल सिंह, राजेश सेठी की तैनाती वाला आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इन आदेशों को लेकर कई चर्चाएं एकाएक शुरू हो गई है।

इन तीनों जनसंपर्क अधिकारियों की कल ही नियुक्त किए जाने के आदेश हुये थे। 24 घंटे के भीतर नियुक्ति निरस्त होने के आदेश जारी होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि इससे पहले तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मीडिया सलाहकार बनाने के दूसरे ही दिन हटा दिया गया था। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-