@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2021)
काशीपुर । उत्तराखंड में भू कानून लागू करने की मांग को लेकर देवसेना संगठन ने आज यहाँ संयुक्त मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उत्तराखंड को बचाने के लिए भू कानून लागू करने की अनिवार्यता बताते हुए सरकार से इस पर सार्थक कदम उठाने की मांग की गई है। इस अवसर पर संगठन ने भू कानून लागू करने के लिए नारेबाजी भी की। ज्ञापन देने वालों में शंभू लखेड़ा, विजय बिष्ट, मनीष जोशी, ललित रावत , श्याम बोरा, सूरज भारद्वाज, पवन सिंह पांगती , अभिषेक बलोदी , रमेश बलोदी , जयदीप ढोंडियाल , त्रिलोक सिंह नेगी , जगमोहन सिंह कंडारी , सुनील शर्मा जी, अरविन्द नेगी , रमेश सिंह रावत , दिपांशु रावत , आशु पांडे , रमेश चंद्र जोशी , रमेश सिंह मेहरा , महेंद्र नेगी , हितेश जोशी , यशपाल सिंह रोतैला , मनोज करगेती एवं जितेन्द्र सिंह पांगती (जीतू) आदि शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





