@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2021)
पेशावर । आज सुबह यहाँ पाकिस्तानी सैनिकों और चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही बस पर हुये आतंक हमले में चार चीनी इंजीनियरों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह बस दसू बांध पर काम कर रहे 30 चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही थी। इंजीनियरों की सुरक्षा सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सैनिक भी साथ में थे। इस बीच अचानक एक बड़ा धमाका हुआ। धमाक इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड गये। कई किमी तक इस धमाके की आवाज से वहाँ इलाके में दहशत फैल गई। आठ लोगों की जिसमें चार चीनी इंजीनियर बताये गये हैं की मौत हो गई। अभी कई अन्य के घायल होने की खबर भी आ रही है। न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





