Breaking News

शेर बहादुर देऊपा पांचवी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने, 30 दिन में सिद्ध करना होगा बहुमत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई, 2021)

नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा 5वीं बार देश के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं। यह कदम कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और अब तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रहे केपी शर्मा ओली के लिए बड़ा झटका है। खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संविधान के अनुच्छेद 76(5) के तहत उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया। यह पांचवीं बार है जब देउबा (74) ने नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर सत्ता में वापसी की।

उनकी नियुक्ति उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के बाद हुई है। कोर्ट ने के पी शर्मा ओली को हटाते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए देउबा के दावे पर मुहर लगाई थी। राष्ट्रपति कार्यालय ने देउबा को उनकी नियुक्ति के बारे में सूचित किया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि देउबा का शपथग्रहण कब होगा क्योंकि इसके लिये तैयारियां चल रही हैं।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-