Breaking News

काशीपुर में अजब मामला :निकाह के दौरान आ धमकी पहली कथित पत्नी,मुरादाबाद से आई बारात में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर पुलिस ने शादी रुकवाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2021)

काशीपुर । यहाँ मौहल्ला काजीबाग स्थित मदरसे में मुरादाबाद से आई एक बारात के दौरान निकाह की रस्मों की तैयारी चल रही थी। कि इसी बीच एक महिला ने स्वयं को दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए हंगामा काटा। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे समेत कुछ लोगों को कटोराताल पुलिस चौकी में ले आई।

एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि बारात को इस बिनाह पर वापस लौटाया गया  इन लोगों ने कोविड नियमों का उल्लंघन कर उत्तराखंड में प्रवेश किया है। किसी के पास भी आर टी पीसीआर रिपोर्ट नहीं थी। पुलिस का यह भी कहना है कि दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला इस बात का कोई सबूत नहीं दे पाई। और यह मामला संभल क्षेत्र का है। दूल्हे पक्ष की ओर से कुछ एफिडेविट पेश किये गये हैं जिसमें तलाक की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है हालांकि महिला इस बात से इंकार कर रही है।

मुरादाबाद के काजीपुरा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी समीद मलिक पुत्र अब्दुल हमीद का निकाह आज जसपुर खुर्द कचहरी निवासी एक व्यक्ति की बेटी से होना था।  निकाह की रस्मों के लिए यहाँ काजीबाग में एक मदरसे में इंतजाम किया गया था। अभी बारातियों का खाना भी शुरू नहीं हो पाया और न ही निकाह की रस्में। इसी बीच संभल निवासी एक महिला वहाँ आ पहुंच ओऔर खुद को दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए वहां शोर मचाने लगी। इससे बारात में हंगामा मच गया। पुलिस को पता लगा तो वह उस महिला व दूल्हे समेत कुछ लोगों को कटोराताल पुलिस चौकी में ले आई।

चौकी में महिला ने बताया कि कि आठ साल पहले 2014 में उसका विवाह इस दूल्हे के साथ हो चुका है। और अब वह उसे बताये बगैर दूसरी शादी करने आ गया है। लेकिन दूल्हे पक्ष के मुताबिक महिला को 23 जून को तलाक दिया जा चुका है। दूल्हे पक्ष ने मौके पर कुछ कागजात भी दिखाये। दूल्हे के मुताबिक तलाक तय नियमों के तहत दिया गया है लेकिन महिला पांच लाख रुपये की और मांग कर रही है। 

Check Also

काशीपुर: श्रीराम इंस्टिट्यूट में “टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-