Breaking News

बड़ी खबर :बादल फटने से आई बाढ़, गाड़ियां बहीं और होटलों को नुकसान, देखिए वीडियो

 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई, 2021)

हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने की घटना ने दहशत मचा दी है, मानसून की भारी बारिश के बीच पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई। देखते ही देखते एक छोटे से नाले ने उफनाती नदी का रूप धारण कर लिया।

बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया। इस नाले में उफान आने के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए। इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना ने 7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लशेयिर टूटने के बाद आई बाढ़ की घटना की याद दिला दी है, जिससे लोग दहशतजदा हैं।

वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में उफान आने के कारण सहमे हुए हैं। भागसू में इस वक़्त अफरातफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया पर उफनाते नाले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात से बारिश हो रही है।

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-