Breaking News

ब्रेकिंग :दीपक बाली समेत कई आप नेता गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो(10 जुलाई 2021)

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कम से कम 300 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, कर्नल अजय कोठियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली रविंद्र जुगरान समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ता दिलाराम चौक पर एकत्रित हुए। जहां से रैली की शक्ल में कार्यकर्त्‍ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पहले से मौजूद पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया, जहां कार्यकर्त्‍ताओं और पुलिस के बीच खूब नोकझोंक हुई।

इसके बाद कार्यकर्त्ता सड़क पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा, किइस प्रदेश में बीजेपी ने पिछले साढ़े चार साल में केवल लूट और भ्रष्टाचार किया है और अब मुफ्त बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री के उस वीडियो बयान के जरिये पत्रकारों को बताया किफ्री बिजली देने की बात करने वाली बीजेपी का ये सिर्फ चुनावी जुमला है। जैसे अमित शाह कहते है चुनावों से पहले कोई जुमला होना चाहिए वैसे ही ये 100 यूनिट फ्री बिजली केवल चुनावी जुमला है।

उन्होंने कहा, हमें लगता था ये घोषणा चुनावों तक जुमले की तरह रहेगी उन्होंने कहा ऊर्जा मंत्री घोषणा करते है कि100 यूनिट बिजली फ्री देंगे, लेकिन 24 घंटे के अंदर सीएम कहते अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया, कोई प्लान नहीं। इस टालमटोल रवैये से ये साफ हो गया बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए केवल जुमलेबाजी कर रही। इनकी प्रदेश वासियों को मुफ्त बिजली देने की कोई मंशा नहीं है।

दीपक बाली ने कहा कि एक बार तब गिरफ्तार हुए थे जब राज्य निर्माण के लिए आंदोलन कर रहे थे मगर उस समय गर्व था कि हम प्रदेश के निर्माण के लिए गिरफ्तारी दे रहे हैं। लेकिन आज गिरफ्तारी देते समय दर्द हो रहा है क्योंकि वह उत्तराखंड नहीं बना जैसा हम चाहते थे। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली फ्री होनी चाहिए और यहां 300 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलनी चाहिए। आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा, प्रदेश के पहले ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का मुफ्त बिजली को लेकर भ्रामक बयान देना जनता के साथ धोखा है। आज गिरफ्तारी देने वालों में कर्नल अजय कोठियाल दीपक वाली मुकेश चावला अमिताभ सक्सेना मयंक शर्मा डॉक्टर यूनुस चौधरी आदि प्रमुख रहे। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-