@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
टोक्यो ओलंपिक में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए फैसला किया गया है कि ओलंपिक खेलों के दौरान मैदान पर दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। यानि इस बार ओलंपिक बिना फैन्स के आयोजित होंगे।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक टोक्यो पहुंचे और राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा की जिसके बाद तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है।
सुगा ने कहा कि आपातकाल सोमवार से प्रभावी होगा और 22 अगस्त तक चलेगा, इसका मतलब है कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal