Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड में भी केजरीवाल सरकार की तर्ज पर मुफ्त बिजली देने की ऊर्जा मंत्री की घोषणा

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । दिल्ली गये राज्य के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत वहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले लेकिन दिल्ली से अरविंद केजरीवाल की नीती वापस लेकर लौटे हैं। उन्होंने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को केजरीवाल की तर्ज पर मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।

ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत के अनुसार इन परिवारों को एक निश्चित यूनिट तक तक मुफ्त बिजली देने पर विचार चल रहा है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत आज अपने मंत्रालय की बैठक लेते हुए प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार महीने में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करेगा तो उसे कोई बिल नहीं देना होगा। 100 यूनिट से ऊपर यदि 200 यूनिट खर्च की जाती है तो उसमें केवल 50 प्रतिशत ही दाम देने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सौ यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले प्रदेश के करीब आठ लाख उपभोक्ताओं को सीधे फायदा होगा। 

इससे प्रदेश के गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाकर पास कराया जायेगा। वहीं  कृषि, बागवानी व डेयरी से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के को व्यवसायिक दरों के स्थान पर  घरेलू दरों पर बिजली दिये जाने की भी योजना है।

ऊर्जा, वन पर्यावरण, श्रम कौशल एवं आयुष मंत्री डा रावत ने कहा कि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न देने के जो मानक हैं, उसी के अनुरूप मुफ्त बिजली देने के मानक तैयार किए जाएंगे। एक निश्चित यूनिट तक ऐसे परिवारों को बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सभी पहलुओं पर विचार कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-