देेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस बार खास बात यह है कि कि पिछले चार सालों से सूबे में स्वास्थ्य मंत्रालय मुख्यमंत्री ने अपने पास नहीं रखा है। इससे पहले प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री अलग से नहीं था। धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को विभाग सौंपे जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 15 विभाग सतर्कता, सुराज, राज्य संपत्ति, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास खनन वाणिज्यकर, स्टांप निबंधन व नियोजन विभाग रखे हैं। अन्य मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal


