शब्द दूत ब्यूरो (5 जुलाई 2021)
काशीपुर । राजकीय पशु चिकित्सालय में वर्ल्ड जूनोसिस डे के मौके पर काशीपुर क्षेत्र के श्वान (कुत्ते) व बिल्लियों का निशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार दुम्का ने बताया कि कि 6 जुलाई दिन मंगलवार को पशु चिकित्सालय में आयोजित इस टीकाकरण कैंप में काशीपुर के सभी कुत्ते व बिल्ली पालक इस टीकाकरण कैंप में 40 रूपये पंजीकरण शुल्क जमा कर अपने पशुओं को रेबीज का टीका लगवा सकते हैं।
डॉ दुम्का ने बताया कि टीकाकरण कैंप ब्रिलियेंट फार्मा के सौजन्य से प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रांगण में पहुंचकर अपने पशु को टीका लगवा सकते हैं। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal