गाजियाबाद। यहां लोनी के मुख्य बाजार में डकैतों ने घर में घुसकर एक कपड़ा व्यवसायी के परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। घायलों में तीन की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का निरीक्षण व पूछताछ कर रही है।
Ghaziabad: Miscreants shot 4 members of a family in Loni late last night; three succumbed to their injuries
"Three men succumbed to gun shot injuries. Treatment of a woman is underway. A team is investigating the incident spot. Probe on," say police pic.twitter.com/nLFR9qLtjm
— ANI UP (@ANINewsUP) June 28, 2021
रियाज का यहां लोनी बाजार में कपड़े का व्यवसाय है। बताते हैं कि अर्द्धरात्रि के बाद करीब तीन बजे बदमाश उसके घर में डकैती के इरादे से पहुंचे। संभावना है कि घरवालों के विरोध पर डकैतों ने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
