Breaking News

काशीपुर : दीपक बाली की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र और अश्लील टिप्पणी,आप नेता ने राजनीतिक षडयंत्र बताया, पुलिस को दी तहरीर

काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली की फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर अश्लील मैसेज और सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अभद्र कमेंट के मामले को लेकर कोतवाली पुलिस को आज देर शाम एक तहरीर उनके द्वारा दी गई है। आप नेता ने इस मामले में राजनैतिक साजिश की आशंका जताई है। 

कोतवाली में दी गई तहरीर में आप नेता दीपक ने कहा है कि 21 जून को उनकी फोटो का इस्तेमाल कर किसी ने उनके नाम से फेसबुक आईडी बना दी और उस आईडी से महिलाओं के कुछ अश्लील फोटो अलग अलग नामों से डाले गए। मेरी फर्जी आईडी बनाने वाले द्वारा उन अश्लील फोटो को लाइक किया गया ताकि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो जाये। दीपक बाली ने कहा कि विधानसभा क्लब नामक ग्रुप में उनके लिए भद्दे और अभद्र टिप्पणी की गई है। 

दीपक बाली ने आशंका जताई है कि पिछले दिनों उनके द्वारा मीडिया में नगर निगम के घोटाले के मामले को प्रमुखता से उठाई गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले से जुड़े लोगों ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-