Breaking News

काशीपुर :भारतीय खेल जगत के इतिहास पुरूष थे मिल्खा सिंह,निधन पर एथलेटिक्स संघ ने दी श्रद्धांजलि

काशीपुर । जिला ऊधमसिंहनगर के एथलेटिक्स संघ ने पदमश्री उड़न सिख मिल्खा सिंह के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते इसे भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

यहाँ आर्य नगर स्थित जिला एथलेटिक संघ कार्यालय में आयोजित इस शोक सभा में  उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी , जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, अध्यक्ष अनिल सारस्वत, उपाध्यक्ष सरफराज चौधरी, कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा, संयुक्त सचिव मोहम्मद रफी एवं ऋचा गुप्ता  आदि ने भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह को भारतीय खेल का इतिहास पुरूष बताया। 

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौधरी  ने मिल्खा सिंह  के साथ अपनी मुलाकात के संस्मरण एवं उनकी खेल उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-