Breaking News

बाजपुर पालिका चुनाव :कांग्रेस ने गुरजीत को प्रत्याशी बनाया

       अमित सैनी 

बाजपुर नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरजीत सिंह गित्ते को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये 11 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। भाजपा से सत्यवान गर्ग, महिपाल सिंह यादव, केशव कुमार, रामकुमार शर्मा, विकास गुप्ता, मंजीत सिंह राजू, यशपाल राजहंस, विमल शर्मा, अहमदुल्ला, राजकुमार, तथा अमर पाण्डेय ने अध्यक्ष पद के लिये की दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि टिकट पाने वाले को बाकी अन्य को ठंडा करने के लिए उपाय सोचने होंगे।  18 व 19 जून को ही नामांकन होने हैं। मतदान 8 जुलाई को होगा। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-