Breaking News

काशीपुर विधानसभा क्षेत्र सरगर्मियां – 1:भाजपा किस पर लगायेगी दांव इस बार ?आशीष गुप्ता होंगे वह चेहरा?

काशीपुर । पिछले कई विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर स्थानीय मुद्दों से ज्यादा राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़े गये। परिणामस्वरूप शहर के विकास को लेकर जो कुछ यहाँ के जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए था वह नहीं किया गया। नगर की जनता विकास की आस में हर बार छली जाती रही।

पर इस बार काशीपुर की जनता का मूड बदला हुआ है और वह विकास की बात करने वाले किसी जनप्रतिनिधि की तलाश में है। दरअसल यहाँ की जनता को स्थानीय मुद्दों से भटका कर उसे राष्ट्रीय राजनीति में उलझा दिया गया। लोगों का मानना है कि अब बहुत हो चुका।

पर कौन है जो विकास की बात करेगा? यहाँ तो सभी अब विकास का राग अलाप रहे हैं। पिछले कई सालों से विधायक बनते आ रहे हरभजन सिंह चीमा का इस बार चुनाव मैदान में उतरने की संभावनायें लगभग न के बराबर हैं हालांकि उन्होंने खुद अभी अपनी ओर से ऐसे संकेत नहीं दिये हैं। मौजूदा मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी 2022 के लिए विधायक का चुनाव पार्टी से लड़ने के मूड में हैं। वह तीन बार काशीपुर की जनता द्वारा पालिकाध्यक्ष के बाद मेयर चुनी जा चुकी हैं। और उन्हें अपने द्वारा किये कार्यों की बदौलत जीत का पूरा भरोसा है।

कांग्रेस और आप ने भी ऊषा चौधरी को संभावित प्रत्याशी मानते हुए उनके कार्यकाल पर जमकर हमला शुरू कर दिया है। यहाँ तक कि आमतौर पर काशीपुर की राजनीति व्यक्तिगत हमलों से अछूती रही है लेकिन अब इसमें परहेज नहीं रखा जा रहा। गंभीर बात यह है कि राजनीति को व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप और रिश्तों का नाम देकर नया मोड़ कौन दे रहा है? 

उधर भारतीय जनता पार्टी के शहर के एक और दिग्गज नेता आशीष गुप्ता को भाजपा हाईकमान से तैयारी करने का निर्देश मिला है। सूत्रों के मुताबिक आशीष गुप्ता पर भाजपा इस बार काशीपुर में दांव खेलने को लगभग तैयार हैं। दरअसल आशीष गुप्ता लंबे समय से पार्टी के संगठन में सक्रिय रहकर काम करते आये हैं। पिछले दिनों काशीपुर में आयोजित एक निजी चैनल के कार्यक्रम में विधायक और मेयर भाजपा का होने के बावजूद आशीष गुप्ता ने पार्टी का पक्ष रखा था। बताते हैं कि उस कार्यक्रम की क्लीपिंग देखकर पार्टी हाईकमान ने आशीष गुप्ता को भाजपा का मजबूत चेहरा माना है। वहीं जनता के लिए जनप्रतिनिधि के रूप में नया और निर्विवादित चेहरे की भाजपा को तलाश है। और आशीष गुप्ता उस उम्मीद पर खरे उतरते हैं। पार्टी के एक उच्च स्तरीय सूत्र ने भी नाम न बताने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की है।

बहरहाल हरभजन सिंह चीमा के चुनावी मैदान से हटने की स्थिति में आशीष गुप्ता भाजपा के लिए जीत की संभावनाओं पर खरे उतर सकते या नहीं यह तो समय ही बतायेगा।

:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल, 105 मजदूर थे साइट पर, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) गुजरात के वलसाड जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-