Breaking News

काशीपुर का ट्रंचिंग ग्राऊंड मामला :मुद्दे से मत भटकाइये मेयर साहिबा, जांच करवाईये, दीपक बाली बोले, देखिए वीडियो

काशीपुर । ट्रंचिंग ग्राऊंड मामले में अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने आज दिन में एक प्रेस वार्ता में खारिज कर दिया और आप नेता दीपक बाली को उन्होंने एफआईआर कराने की चेतावनी दे डाली।

देर शाम आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने मेयर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में की गई बातों को असल मुद्दे से भटकाने वाला बताया। दीपक बाली ने कहा कि मेयर साहिबा एफआईआर नहीं मामले की जांच करने को अपनी सरकार से कहें। दीपक बाली ने कहा कि मेयर उन प्रश्नों का जबाब देने के बजाय असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है। अगर आरोप निराधार हैं तो मेयर जांच कराने से क्यों डर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेयर आक्रोश में नहीं वरन डरी हुई है।

दीपक बाली ने अपने द्वारा लगाये आरोपों को निराधार बताये जाने पर कहा कि उनके पास लिखित सूबूत हैं। बहरहाल ट्रंचिंग ग्राऊंड और खनन को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। उधर अब बहुजन समाज पार्टी भी इस मामले में कूद पड़ है। वहीं कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह पहले ही आप नेता के द्वारा लगाये गये आरोपों पर मेयर ऊषा चौधरी को घेर चुकी हैं। 

:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-