@शब्द दूत ब्यूरो
गाजीपुर । यहाँ सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट पर गंगा नदी में बहते एक लकड़ी के बक्से में मिली 21 दिन की बच्ची के पालन पोषण की जिम्मेदारी सीएम योगी ने अधिकारियों को दी है। साथ बच्ची को नदी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाने वाले मल्लाह को सरकारी आवास देनेे की है। 
बता दें कि बीते रोज गाजीपुर के ददरी घाट पर गंगा नदी में एक मल्लाह को बहते लकड़ी के बक्से से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो मल्लाह ने बॉक्स को बाहर निकाला। उसे खोला तो अंदर चुनरी में लिपटी बच्ची थी। बॉक्स में देवी-देवताओं की तस्वीर लगी थी और एक जन्मकुंडली भी थी । जन्मकुंडली में बच्ची का नाम गंगा लिखा है। बॉक्स में गंगा में बहती मिली नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।
मल्लाह व उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन पुलिस टीम ने बच्ची को आशा ज्योति केंद्र में हवाले किया गया है। यहां उसका पालन पोषण किया जा रहा है। सीएम के आदेश के बाद जिला महिला अस्पताल में नवजात का हाल जानने डीएम एमपी सिंह और प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवजात का पालन चिल्ड्रेन होम में सरकारी खर्चे पर अच्छे से किया जाए। जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग पूरी सहायता करें।
सीएम ने नवजात को बचाने वाले नाविक को तत्काल सरकारी आवास समेत सभी सरकारी सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं। मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है और जांच की बात कही है। बच्ची के बारे में पता चलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नवजात कन्या का पालन पोषण और पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।:



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal