काशीपुर । गिरीताल रोड पर नाला निर्माण के दौरान घरेलू गैस पाइप लाइन फटने से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचे गैस कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। और किसी बड़े हादसे की आशंका को टाल दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक गैस पाइप से भारी मात्रा में गैस लीक हो रही थी।
यहाँ गिरीताल रोड पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। आज देर शाम जेसीबी से सड़क के किनारे नाले की खुदाई चल रही थी। यहीं से गिरीताल क्षेत्र की कालोनी में घरेलू गैस की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछायी गई है। इसी दौरान जब जेसीबी से खुदाई चल रही थी कि वहाँ पर गैस का पाइप फट गया जिससे गैस लीक होनी शुरू हो गई। गैस लीक होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल गैस कंपनी को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच ककर्मचारी गैस की लीकेज को बंद करने में जुट गए हैं। लेकिन गैस लगातार लीक हो रही है। दो से अधिक घंटों से गैस कंपनी के मैकेनिक वहीं पर मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। 
दरअसल नाला निर्माण के दौरान लापरवाही के चलते गैस पाइप लाइन फटी है। खुदाई से पहले इस बात की जानकारी नहीं ली गई कि गैस पाइप लाइन कितने फुट नीचे है। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। समाचार लिखे जाने तक गैस की लीकेज बंद करने का प्रयास जारी था। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal