Breaking News

बड़ी खबर :रूद्रपुर में दिन दहाड़े दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या, जिले में हड़कंप मचा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर

घटनास्थल पर पुलिस पूछताछ करते हुए

रूद्रपुर । यहाँ आज दिन दहाड़े दो सगे भाईयों को गोली से भून दिया गया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये है। हत्या के पीछे मेड़ का विवाद बताया गया है। 

अभी मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मलसी लंका निवासी अजित सिंह की प्रीत नगर में स्थित जमीन की मेड़ को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि आज अजित के पुत्र 30 वर्षीय गुरु कीर्तन सिंह और 33 वर्षीय गुरुपेज सिंह खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर एसएसपी पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। मृतक के परिजनों में इस घटना के बाद से कोहराम मतचा हुआ है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-