काशीपुर । महानगर कांग्रेस ने आज यहां कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व इंदिरा ह्रदयेश को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि स्व इंदिरा ह्रदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मुंह से निकलने वाले शब्द कांप रहे हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस नेता मनोज जोशी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट इंदर सिंह एडवोकेट श्रीमती मुक्ता सिंह आशीष अरोड़ा बॉबी अरुण चौहान जय सिंह गौतम श्रीमती उमा वात्सल्य दीपिका गुड़िया , अलका पाल, गीता चौहान इंदु मान जितेंद्र सरस्वती, राजीव चौधरी, मुशर्रफ हुसैन सचिन नाडिग एडवोकेट रवि ढींगरा महेंद्र बेदी संजय सेठी संजय चतुर्वेदी चंद्रभूषण डोभाल इलियास माहिगीर विकल्प गुड़िया मंसूर अली मंसूरी नितिन कौशिक सुभाष पाल विवेक कौशिक हैदर अली मतलूब हुसैन राशिद फारूकी राजकुमार मनोज अग्रवाल अजीता शर्मा रोशनी बेगम मोहित चौधरी शाह आलम पार्षद डॉक्टर अशफाक हुसैन आदि तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

