Breaking News

काशीपुर :इंदिरा ह्रदयेश का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है :हरभजन सिंह चीमा

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इंदिरा हृदयेश ने पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व संसदीय ज्ञान की जानकार थीं।

विधायक चीमा ने कहा कि उनसे मेरा परिचय काफी पुराना रहा है। उनसे सदा मुझे बड़ी बहन जैसी आत्मीयता मिली। विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने में वे सदा अग्रणी रहती थीं। मैं इस कठिन समय में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त करता हूं। इन्दिरा बहिन जी ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहिन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। व्यवहार कुशल, निर्विवाद और ममतामयी इंदिरा बहिन जी को मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-