Breaking News

ब्रेकिंग :ऊधमसिंहनगर में दो सिपाहियों सहित आठ किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार

रूद्रपुर । ऊधमसिंहनगर में दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग आठ किलो चरस समेत गिरफ्तार किये गये हैं। 

मामले का खुलासा एक पत्रकार वार्ता में करते हुए आज शाम यहाँ एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लालपुर बाजार की पुलिया के पास दो कारों में यह बडी बरामदगी हुई। 

एक कार होंडा अमेज संख्या यूके 04 एस 2114  में विपुल शैला पुत्र चंद्र शैला निवासी आदर्श कॉलोनी, खटीमा पीयूष खड़ायत पुत्र बहादुर सिंह खड़ायत निवासी टिकरी खटीमा थे। ये दोनों दवाई कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करते हैं।  जबकि दूसरी कार संख्या यूके 0 5 टीए 2091  में प्रभात सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी अमाउ, खटीमा दीपक पांडे पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी ग्राम खेती थाना लोहाघाट, चंपावत बैठे थे। ये दोनों पुलिस में कांस्टेबल हैं। जिनके पाा सकब्जे से 8 किलो चरस व होंडा अमेज कार वाले दोनों लोगों के कब्जे से  1.94 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। इन सभी को एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए अभियुक्तों की कारों को भी  पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में सीओ सितारगंज वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक किच्छा चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक राजेश पांडे, सत्येंद्र बुटोला, कांस्टेबल शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता और अर्जुन पाल शामिल थे।  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-