@मनोज त्रिपाठी
प्रतापगढ़। मीडिया में सुर्खियां बने कोरोना माई के मंदिर को आज प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
बता दें कि सांगीपुर के जूही शुकुलपुर में ग्रामीणों ने कोरोना माता की मूर्ति लगाकर एक मंदिर बनाया था। जहाँ ग्रामीण नित्य प्रति पूजा व आरती करने लगे थे। इधर जैसे ही यह मंदिर मीडिया की सुर्खियों में आया तो अंधविश्वास को बढ़ता देख प्रशासन की नींद खुली और मौके पर पहुंच कर आज इस मंदिर को तोड़ दिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

